फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress said on international labors day that after problems have increased when aap came

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कांग्रेस ने खोले राज, कहा- AAP सरकार आने के बाद परेशानियां बढ़ी हैं

Wed, 02 May 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
 congress said on international labors day that after problems have increased when aap came
kejriwal

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आप की दिल्ली सरकार पर कई खुलासे करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पार्टी कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में आप सरकार ने मजदूरों के कल्याण के लिए बजट में किए गए प्रावधान में से एक रुपया भी खर्च नहीं किया है, जबकि आप सामान्य जन, गरीबों व मजदूरों के हितों की रक्षा करने का दावा करती है।

इस मौके पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार और दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार थी उस समय मजदूरों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाए बनाई गई थी, परंतु वर्ष 2015 में आप की सरकार बनने के बाद से दिल्ली में मजदूरों की परेशानियां ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने कहा कि आप की दिल्ली सरकार, केन्द्र व तीनों नगर निगम की भाजपा सरकारें मजदूर विरोधी, गरीब विरोधी व जन विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी व कलस्टर बसों के ड्राईवर व कंडक्टरों को अनुबंध पर रखकर उनका शोषण किया जा रहा और उनको जानबूझकर नियमित नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही दिल्ली जल बोर्ड के ड्राईवरों व तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में पंजीकृत मजदूरों की संख्या 2014 से लगातार कम हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed