फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress removes Shakeel Ahmed to PC Chako for party in-charge of Delhi.

कांग्रेस का बड़ा कदम, दिग्गज की छुट्टी

Fri, 28 Nov 2014 07:54 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Congress removes Shakeel Ahmed to PC Chako for party in-charge of Delhi.

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी के पद से शकील अहमद की छुट्टी हो गई है। अब केरल मूल के पीसी चाको यह जिम्मेदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि केरल मॉडल के सहारे राजधानी में कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


चाको दिल्ली में जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को आम कार्यकर्ताओं से जोड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से मौजूदा प्रभारी शकील अहमद को हटाकर चाको की नियुक्ति की।
विज्ञापन


दरअसल, केरल में कांग्रेस का बूथ स्तर का संगठन बहुत मजबूत है। इसको अमलीजामा चाको ने पहनाया है। इसमें बूथ कमेटियों से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जोड़ा गया है। कमेटियों में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों तक की मौजूदगी अनिवार्य होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आम कार्यकर्ताओं का वरिष्ठ नेताओं से सीधा संपर्क रहता है। वहीं, नेता जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की सीधा जुड़े होते हैं। इससे आम मतदाताओं के सियासी रुझान का आसानी से पता चल जाता है। इसके आधार पर पार्टी सटीक रणनीति तैयार करती है।

चुनाव हारने का मिला सबक

Congress removes Shakeel Ahmed to PC Chako for party in-charge of Delhi.

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर फिलहाल खोखला हो गया है। प्र्रदेश के नेता आम कार्यकर्ताओं से कट से गए हैं। ऐसे में कांग्र्रेस को दोबारा खड़ा करना आसान नहीं है। खास बात यह कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में कड़ी टक्कर दे रही है।

पिछले चुनाव में आप कांग्रेस का मजबूत विकल्प बनकर उभरी थी। इससे आम कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। ऐसे में पार्टी को केरल मॉडल दिल्ली के लिए उपयुक्त लग रहा है। यही वजह रही कि चाको को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद दिल्ली के साथ हरियाणा के भी प्रभारी थे। दोनों राज्यों के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह हार गई। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली चुनाव के बाद लोक सभा चुनाव था। ऐसे में शकील की जिम्मेदारी नहीं बदली गई। लेकिन हरियाणा की हार के बाद शकील का जाना तय माना जा रहा था।

कौन हैं पीसी चाको
केरल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले पीसी चाको का जन्म केरल के कोट्टायम जिले में हुआ। चाको केरला स्टूडेंट यूनियन के जरिए राजनीति में सक्रिय हुए। सन 1980 में वह पहली बार पिरावम से केरल विधानसभा के लिए चुने गए और ईके नायर की सरकार में मंत्री बनाए गए।

वर्तमान में वह 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं. 66 साल के चाको ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आधिकारिक प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed