फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress protest for rail fare hike

दिल्ली: बिजली-पानी-रेल किराए पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 22 Jun 2014 05:17 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:17 AM IST
विज्ञापन
Congress protest for rail fare hike

दिल्ली में पिछले लगभग ढाई हफ्तों से बिजली और पानी की समस्या तो थी ही पर शुक्रवार से रेल किराए में भी इजाफा हो गया।

विज्ञापन


इन सभी बातों को लेकर कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर उतर आए। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता जोरों शोरों से बिजली-पानी-रेल किराए को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का प्रयोग भी किया। इस पर भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर ही डटे हुए हैं।

कांग्रेसियों को वाटर कैनन के साथ पुलिस ने खदेड़ा

Congress protest for rail fare hike

रेल किराये में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी रेल भवन की तरफ जाने की कोशिश की, लेकिन प्रेस क्लब के पास पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज सभी सड़क पर बैठक गए।

दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक हुई। आखिरकार वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करके पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रभारी हर्षवर्धन श्याम और दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।

इस मौके पर हर्षवर्धन श्याम ने कहा कि रेल भाड़े में भारी इजाफे से महंगाई बढ़ेगी। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को भ्रमित करके अच्छे दिन का वायदा किया था लेकिन महंगाई पर भी लगाम नहीं लगा पा रहे। हर्षवर्धन ने दावा किया कि युवा कांग्रेस देशभर में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जीत गए तो कड़वी दवाई बता रहे हैं'

Congress protest for rail fare hike

दिल्ली में शनिवार को जनकपुरी में रेल किराए में इजाफे को लेकर कांग्रेस पार्टी के सीनीयर नेताओं एएस लवली, महाबल शर्मा और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन सड़कों पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान अरविंदर सिंह ने कहा है कि चुनाव से पहले तो बीजेपी कह रही थी कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं' और अब जब वो जीत गए हैं तो उन्होंने 'कड़वी दवाई' कहना शुरू कर दिया है।

रेल किराए में इजाफे को लेकर शनिवार को पूरे देश में जगह-जगह अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed