फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress Leadership Wants Back Dr. Manmohan Singh in Rajya Sabha

मनमोहन सिंह मानें तो फिर राज्यसभा में हो सकती है वापसी 

Sat, 22 Jun 2019 08:44 PM IST
राजेश सैनी अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Jun 2019 08:44 PM IST
सार

- कनिमोझी की खाली सीट पर होना है चुनाव 
- जुलाई में तमिलनाडू की पांच सीट खाली हो रही हैं 

विज्ञापन
Congress Leadership Wants Back Dr. Manmohan Singh in Rajya Sabha
डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस नेतृत्व एक बार फिर डा. मनमोहन सिंह की उच्च सदन से वापसी चाहता है। पार्टी फिलहाल उन्हें अपने दम पर राज्यसभा में नहीं ला सकती है लेकिन इसके लिए सहयोगी डीएमके की मदद से तमिलनाडू का रास्ता खुला दिख रहा है।

विज्ञापन


हालांकि सूत्रों की मानें तो डा. सिंह फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं बताए जा रहे हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की मनुहार के बाद भी चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लडने से भी इंकार कर दिया था। कांग्रेस चाह रही है कि अगर मनमोहन सिंह को पुन: सक्रिय भूमिका में ले आती है तो इसका लाभ दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिल सकेगा। 
विज्ञापन


राज्यसभा के लिए फिलहाल जिन छह खाली सीटों पर चुनाव होना है उनमें पांच में चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसमें उड़ीसा की 3, गुजरात की 2 और बिहार से एक सीट शामिल है। राज्यसभा से डीएमके की सांसद रहीं कनिमोझी इस बार लोकसभा पहुंच गई हैं। उनकी खाली सीट पर अधिसूचना जारी होनी है। हालांकि विधानसभा के अंकगणित में एआईडीएमके आगे है लिहाजा डीएमके का अपने किसी सदस्य को अकेले जिताकर लाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यहां से मनमोहन सिंह की उम्मीदवारी होती है तो डीएमके 98 सदस्यों के साथ उनके नाम पर एआईडीएमके की गुटबाजी का लाभ उठाकर सेंध लगाई जा सकती है। डीएमके अगर वर्तमान खाली सीट नहीं भी देती है तो 24 जुलाई को तमिलनाडू से पांच अन्य सीट खाली हो रही हैं। इनमें चार सांसद एआईडीएमके के हैं जबकि पांचवें सांसद के रूप में सीपीआई के डी.राजा रिटायर हो रहे हैं।


डी.राजा 2013 में डीएमके के सहयोग से ही राज्यसभा पहुंचे थे। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडू विधानसभा में एआईडीएमके के 134 सदस्य हैं। जिसके चलते उनके चारों सदस्यों की वापसी की राह आसान है। जबकि डीएमके के पास 98 सदस्य हैं और प्राथमिकता के मतदान में एक सीट पर फिर उसकी पसंद का सदस्य आसानी से जीत सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed