फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress leaders protest during ED s cross examination of Congress President Sonia Gandhi in Delhi

National Herald Case: पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, राहुल समेत 57 सांसद हिरासत में लिए, सोनिया से आज भी होंगे सवाल

Wed, 27 Jul 2022 05:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Jul 2022 05:25 AM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के पास क्लेरिज गोलचक्कर पर कांग्रेसी प्रदर्शनकारी दोपहर बाद एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी समेत 57 सांसदों को मिलकर कुल 259 लोगों को को हिरासत में ले लिया था। सभी को देर शाम छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
Congress leaders protest during ED s cross examination of Congress President Sonia Gandhi in Delhi
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। वहीं बीते रोज मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने काफी उत्पात मचाया। कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने ईडी दफ्तर के नजदीक क्लेरिज होटल पर एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने मारपीट की। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तुगलक रोड थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी समेत 57 सांसदों को मिलकर कुल 259 लोगों को को हिरासत में ले लिया था। सभी को देर शाम छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के पास क्लेरिज गोलचक्कर पर कांग्रेसी प्रदर्शनकारी दोपहर बाद एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस को शुरुआती जांच में ये पता लगा कि कांग्रेसी मोटरसाइकिल खुद लेकर आए थे। आग से पूरी मोटरसाइकिल जल गई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रदर्शनकारी मोटरसाइकिल खुद लेकर आए थे या फिर किसी राहगीर की मोटरसाइकिल में आग लगाई गई है। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय का है। आरोप है कि यहां कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों द्वारा धक्कामुक्की व मारपीट की। ये धक्कामुक्की काफी देर तक चलती रही। इस धक्कामुक्की में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों पुलिसर्मियों की राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तुगलक रोड थाने में मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में मंगलवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

मामले की जांच की जा रही है-डीसीपी 
कुछ कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही हैं। अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है।

राहुल गांधी समेत 57 से अधिक कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया
कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की मौजूदगी में संसद भवन में गांधी प्रतिमा से लेकर विजय चौक तक मार्च निकाला। राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और धरना-प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेसियों ने अकब रोड, मानसिंह रोड, विजय चौक व जनपथ पर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर, जोन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी समेत करीब 57 सांसदों को मिलकर कुल 259 कांग्रेसी नेताओं व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। राहुल गांधी के साथ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया था। सभी को बस में बैठाकर किंग्जवे कैंप ले जाया गया। सभी को मंगलवार शाम को ही छोड़ दिया गया।

कई मार्गों के बंद होने से ट्रैफिक प्रभावित रहा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांग्रेसियों के प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड व मोती लाल नेहरू मार्ग को बंद रखा था। अकबर रोड मोतीलाल नेहरू मार्ग गोलचक्कर से मोतीलाल नेहरू प्लेस तक बंद रहा। इसके अलावा मोतीलाल नेहरू मार्ग क्यू पाइंट से मोतीलाल नेहरू प्लेस तक बंद रहा। दोनों मार्ग सुबह नौ बजे से देर शाम तक बंद रहे। इससे कई मार्गों पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया था। ट्रैफिक बढ़ने से इंडिया गेट, अशोक रोड, शाहजहां रोड, मंडी हाउस से लेकर मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग व कनॉट प्लेस में जाम हो गया था। हालांकि बीच-बीच में ट्रैफिक हल्का हो जाता था। इसके अलावा राजघाट पर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के कारण रिंड रोड समेत कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

कल भी कई मार्गों से बचने की सलाह
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मानसिंह रोड, गोल मेठी गोलचक्कर, तुगलक रोड गोलचक्कर, क्लेरिज गोलचक्कर, क्यू पाइंट गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, मौलाना आजाद रोड गोलचक्कर और मानसिंह रोड गोलचक्कर पर सुबह नौ बजे से दो बजे तक आने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed