फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader was running bogus Admishn racket in DU

कांग्रेसी नेता चलाता था डीयू फर्जी एडमिशन का रैकेट

Sat, 01 Aug 2015 02:55 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
Congress leader was running bogus Admishn racket in DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिला कराने के मामले में शुक्रवार को आरोपियों ने एक नया खुलासा किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे मालवीय नगर से कांग्रेसी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत उर्फ काकू का हाथ है।

विज्ञापन


इंद्रजीत एडमिशन रैकेट किंगपिन (गैंग लीडर) बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो फिलहाल इंद्रजीत अभी फरार है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें दिल्ली, यूपी और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


आरोपियों ने हिमांशु और सतीश नामक नामों का और खुलासा किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंद्रजीत अरबिंदो कॉलेज का छात्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंदो कॉलेज का स्टूडेंट रह चुका है आरोपी

Congress leader was running bogus Admishn racket in DU

उसने कई बार एनएसयूआई से कॉलेज के चुनाव भी लड़े। इसके बाद वह यूथ कांग्रेस से जुड़ गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि सुनील पवार के अलावा हिमांशु गुप्ता नामक आरोपी भी बरामद के साझेदार रहे हैं।


वहीं सतीश नामक एक आरोपी का भी नाम सामने आ रहा है। सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हिमांशु अभी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2011 में क्राइम ब्रांच ने हिमांशु को डीयू में फर्जी दाखिलों के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

उस समय सुनील को भी दबोच गया था, लेकिन सबूतों के आभाव में सुनील को छोड़ दिया गया था, जबकि हिमांशु जमानत पर छुट गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इंद्रजीत उर्फ काकू के साउथ कैंपस के कॉलेज में अच्छी पकड़ है। उसे कॉलेज का स्टॉफ भी अच्छी तरह जानता है।

22 फर्जी एडमीशन का चल चुका है पता 200 तक पहुंचेगा आंकड़ा

Congress leader was running bogus Admishn racket in DU

इसी का फायदा उठाकर यह फर्जी कागजातों के आधार पर दाखिला करा लिया करते थे। बाद में कॉलेज के कर्मचारी इन दाखिलों के कागजात की छानबीन भी नहीं किया करते थे।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ 22 दाखिलों का पता चला है, लेकिन गैंग ने करीब 200 से अधिक दाखिले इस साल करवाए हैं। कॉलेजों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डीयू में फर्जी कागजात के आधार पर एडमिशन कराने वाले गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों सुनील, रंचित, जुबैर प्रवीन को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed