फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Udit Raj received death threat

Udit Raj Death Threat: कांग्रेस नेता उदित राज को मिल रही चार दिनों से धमकी, पुलिस में दी शिकायत; जानें मामला

Sat, 22 Feb 2025 09:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 09:31 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों में बीस से अधिक फोन कर उन्हें अपशब्द कहा जा चुका है। साथ ही सबक सिखाने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Congress leader Udit Raj received death threat
पूर्व सांसद उदित राज - फोटो : X/@Dr_Uditraj

विस्तार

कांग्रेस नेता उदित राज ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बसपा कार्यकर्ता उनकी पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शिकायत की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें 18 फरवरी से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि 17 फरवरी को बसपा प्रमुख मायावती पर टिप्पणी करने के बाद धमकियां मिल रहीं हैं। कांग्रेस नेता राज उदित राज ने मायावती पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया। और अब उनका गला घोंटने का समय आ गया है। इसके बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि लोगों को उसके पैटर्न को पहचानना चाहिए और उसे छोड़ देना चाहिए।

शिकायत में उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाले उन्हें बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया गया है और उसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया है। शिकायत में कहा गया है। इन कॉल करने वालों ने न केवल प्रत्यक्ष धमकियां दी है। साथ ही, अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है मामला
दरअसल, यह पूरा प्रकरण 16 फरवरी को उदित राज के द्वारा लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद शुरु हुआ है। इस प्रेस कांफ्रेंस में एक विशेष संदर्भ में उन्होंने मायावती को बहुजन समाज आंदोलन का गला घोंटने वाला करार दिया और एक प्रतीक के तौर पर बहुजन समर्थकों से मायावती का साथ छोड़ने की बात कही। लेकिन आरोप है कि उनके द्वारा कही गई बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया जिससे बसपा समर्थक उनसे नाराज हो गए और अब उन्हें धमकी दे रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed