फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Sonia Gandhi health is improving

Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट संबंधी बीमारी से थी ग्रस्त; लेने पहुंचे राहुल

Thu, 19 Jun 2025 11:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके बेटे और लोकसभा नेता राहुल गांधी उन्हें लेने अस्पताल पहुंचे। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते 15 जून 2025 को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Congress leader Sonia Gandhi health is improving
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण के कारण 15 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 78 वर्षीय नेता की हालत अब स्थिर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उनके बेटे और लोकसभा नेता राहुल गांधी उन्हें लेने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उनका उपचार अब बाह्य रोगी (आउटपेशेंट) के आधार पर जारी रहेगा। उनकी देखभाल कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों, डॉ. एस नंदी और डॉ. अमिताभ यादव ने कहा कि दवाओं से उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।
 
अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण के कारण गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उनकी हालत में सुधार हुआ है और अब उनकी बारीकी से निगरानी बाह्य रोगी के रूप में की जाएगी।'

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Cases: राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत; जानें मरने वालों का कितना पहुंचा आंकड़ा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed