फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader sachin chaudhary on hunger strike in support of divyang in Delhi

दिव्यांगों को मिला कांग्रेस नेता का साथ, कल से धरने पर बैठेंगे सचिन चौधरी

Wed, 04 Dec 2019 04:12 PM IST
Trainee Trainee ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 04 Dec 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
congress leader sachin chaudhary on hunger strike in support of divyang in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
यूपी कांग्रेस सचिव व अमरोहा से लोकसभा प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी ने नौकरी को लेकर चल रहे दिव्यांगों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यदि दिव्यांगों को रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी नहीं दी जाती तो वह गुरुवार से अनशन पर बैठेंगे। 
विज्ञापन


सचिन चौधरी ने ट्वीट किया है कि प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को गुरुद्वारा से जो खाना आता था वो भी मोदी सरकार ने बंद करवा दिया गया है। जो मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों से नाइंसाफी है।
विज्ञापन


विकलांग उम्मीदवारों का कहना है कि वो 2018 में रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा में पास हो गए थे। जो अभ्यर्थी पास हुए थे उन्हें विभाग की तरफ से कहा गया था कि उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। कुछ दिन के बाद रेलवे ने इस परीक्षा में सीट बढ़ा दी, लेकिन जब रिवाइज नतीजा आया तो उसमें पहले से परीक्षा पास करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों का नाम नहीं था। जिससे नाराज दिव्यांग अभ्यर्थी लगभग एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह है मामला
रेलवे ने 2018 में ग्रुप-डी के पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें कई पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति दे दी गई। विभाग ने पहले परीक्षा को 7 वर्गों में बांटा था। परंतु बाद में 14 श्रेणियां और बढ़ा दी गईं। जिससे परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार भी नौकरी से वंचित रह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed