फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Sachin Chaudhary and supporters ruckus At Vijay Chowk delhi

दिल्ली: अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी का हंगामा, शौचालय निर्माण में बड़े घोटाले का आरोप

Fri, 26 Jul 2019 07:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Sachin Chaudhary and supporters ruckus At Vijay Chowk delhi
सचिन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी ने आरोप लगाया है कि अमरोहा को खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) का सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद जिले में हजारों की संख्या में शौचालय अभी नहीं बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसका आवेदन करने पर संबंधित अधिकारी ओडीएफ सर्टिफिकेट का हवाला देते हुए नए शौचालयों के निर्माण से पल्ला झाड़ लेते हैं। संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ सचिन चौधरी ने विजय चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। विजय चौक पर जाने से पहले प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए सचिन चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूरे जिले का सर्वे कराया। इसके लिए बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इससे पता चलता है कि अब भी जिले में 20 हजार से ज्यादा लोगों के यहां शौचालय नहीं बने हैं। 

वहीं, 10 हजार शौचालय महज कागजों में बने हैं। सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि जिनके यहां शौचालय बने हैं, उनसे भी तीन से छह हजार रुपये वसूले गए हैं। 

सचिन चौधरी ने मांग की कि प्रधानमंत्री अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की गड़बड़ियों को दूर करते हुए पूरे जिले में शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित करें। 

साथ ही, पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाद में वह ज्ञापन देने विजय चौक पहुंचे। हाईप्रोफाइल इलाके में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पुलिस सर्तक हो गई और सभी को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने ले गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed