फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Ajay Maken takes a jibe on AAP and CM Arvind Kejriwal

AAP vs Congress: अजय माकन बोले- केजरीवाल के जेल जाने की तैयारी पूरी, इसलिए BJP से करना चाहते हैं समझौता

Sun, 25 Jun 2023 04:07 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 04:07 PM IST
सार

अजय माकन ने आप और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ आप कांग्रेस से समर्थन मांग रही है, दूसरी तरफ वे पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Congress leader Ajay Maken takes a jibe on AAP and CM Arvind Kejriwal
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : Agency

विस्तार

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष से समर्थन मांगने निकली आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच जंग तेज हो गई है। रविवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने आप और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ आप कांग्रेस से समर्थन मांग रही है, दूसरी तरफ वे पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके अरविंद केजरीवाल क्या चाहते हैं, क्या वे कांग्रेस का समर्थन लेना चाहते हैं या उससे दूरी बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय माकन ने आगे कहा कि एक तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल कांग्रेस का समर्थन मांग रहे हैं दूसरी तरफ राजस्थान जाकर पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक अशोक गहलोत, जो तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं उनके खिलाफ बोल रहे हैं। सचिन पायलट और राजस्थान में पार्टी के जो वरिष्ठ नेता हैं, उनके खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसा करके क्या वे कांग्रेस के साथ समझौता करना चाहते हैं या कांग्रेस से दूरी बनाना चाहते हैं। आज जो आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है वह कोई पहली बार तो कहा नहीं है। जिस दिन सभी दलों की बैठक हो रही थी, उस दिन भी कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे अजय माकन ने कहा कि दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा से मिले हुए हैं और जेल नहीं जाना चाहते, अन्यथा उनकी जेल जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है, क्योंकि भ्रष्टाचार किया है। पहले से ही उनके दो साथी जेल में हैं, वो उनको जेल से निकालना चाहते हैं। इसीलिए भाजपा नेताओं से समझौता करना चाहते हैं। कहा कि वे विपक्ष एकता की बैठक के अंदर विपक्ष की एकता के लिए नहीं जा रहे, बल्कि विपक्ष की एकता को खंडित कैसा किया जा सके, इसलिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed