फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader acharya pramod krishnam and other delegates of congress going to shamli meet brahmin families stopped in ghaziabad

शामली में पलायन कर रहे ब्राह्मणों से मिलने जा रहा था कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, गाजियाबाद पुलिस ने रोका

Tue, 01 Sep 2020 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Congress leader acharya pramod krishnam and other delegates of congress going to shamli meet brahmin families stopped in ghaziabad
गाजियाबाद पुलिस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को शामली जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

शामली में पीड़ित ब्राह्मण परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर के पास पुलिस ने रोक लिया। मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल शामली में पलायन कर रहे ब्राह्मण परिवारों से मिलने जा रहा था।

विज्ञापन


इस कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इन सदस्यों में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदीप माथुर, योगेश दीक्षित, बदरुद्दीन कुरैशी भी हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि से सरासर तानाशाही है। अब किसी को भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जाता है। अगर पुलिस प्रशासन ने उनको हसनपुर नहीं जाने दिया तो वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शामली कोतवाली पुलिस ने गांव हसनपुर में हुई फायरिंग प्रकरण में पहले दर्ज हुए मुकदमे के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 अगस्त को हसनपुर गांव में पबजी गेम को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे। संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद दो और आरोपियों विक्की उर्फ विक्रांत व रेंचू उर्फ अर्णव को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में तीन आरोपी श्रीपाल, शीशपाल व विशाल पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। विदित हो कि चार दिन बाद पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है। इसके विरोध में श्रीनिवास पक्ष के लोगों ने तीन दिन पहले अपने घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे। 


ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने ली जानकारी
शामली में सोमवार को गांव हसनपुर में ब्राह्मण संगठन संयुक्त समन्वय समिति के शामली व अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने श्रीनिवास शर्मा पक्ष के लोगों पर किए गए हमले की घटना पर रोष प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से मांग कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर इस पक्ष के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिया जाए। इस अवसर पर ब्राह्मण समन्वय समिति से ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, अजेश शर्मा, योगेश भारद्वाज, जगमोहन शर्मा, विक्रांत भार्गव, अरविंद शर्मा, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, राकेश शर्मा, उमादत्त शर्मा, सहारनपुर से राजेश वत्स, रोहित कौशिक, रोहित शर्मा, अरविंद शर्मा नानुवाला और सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed