फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress imposed seal on these 25 names for Delhi.

कांग्रेस ने इन 25 नामों पर लगाई दिल्ली के लिए मुहर

Sun, 28 Dec 2014 09:02 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Congress imposed seal on these 25 names for Delhi.

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस समिति में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्याशियों को लेकर माथा-पच्ची की गई।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि केंद्रीय समिति ने बैठक में करीब 25 उम्मीदवारों के नाम पर हरी झंडी दे दी है। हालांकि पार्टी की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन सभी के नाम पर सहमति बना ली है जिन्होंने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी। यानी आठ प्रत्याशी वे है जो चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ है कि आजमाए हुए मोहरों पर ही कांग्रेस पार्टी दांव लगाने जा रही है। इसके साथ ही हाल ही में प्रदेश कांग्रेस में शामिल हुए शोएब इकबाल सहित पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सभी प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने का फैसला लिया गया है।

इन नामों को मिली है हरी झंडी

Congress imposed seal on these 25 names for Delhi.

प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में 25 प्रत्याशियों के नाम पर सहमती बनी थी। जीतने वाले विधायकों के अलावा शोएब इकबाल व अन्य 16 वैसे प्रत्याशियों पर सहमति बनी थी जो दूसरे नंबर पर रहे थे।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर विधानसभा, हारून यूसुफ को बल्लीमारान, मुकेश शर्मा को उत्तम नगर, देवेंद्र यादव को बादली, हसन अहमद को मुस्तफाबाद, प्रह्लाद सिंह साहनी को चांदनी चौक, आसिफ मोहम्मद खान को ओखला, मतीन अहमद को सीलमपुर, शोएब इकबाल को उनके गढ़ मटिया महल, जयकिशन को सुल्तानपुर माजरा, डॉ. बिजेंद्र सिंह को नांगलोई जाट, राजकुमार चौहान को मंगोलपुरी, धनवंती चंदीला को राजौरी गार्डन और रामसिंह नेताजी को बदरपुर से टिकट फाइनल किया गया है।
 
इसी तरह सुरेंद्र कुमार को बवाना, सुभाष चोपड़ा को कालकाजी, बलराम तंवर को छत्तरपुर, भीष्म शर्मा को घोंडा, डॉ. नरेंद्र नाथ को शहादरा, तरविंदर सिंह मारवाह को जंगपुरा, नसीब सिंह विश्वास नगर, डॉ. एके वालिया लक्ष्मीनगर, सतबीर सिंह महरौैली, सचिन बिधूड़ी तुगलकाबाद और बंसीलाल को कृष्णानगर विधानसभा से टिकट दिया गया है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा का इंतजार कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed