फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress host tha Gandhi Sandesh Padyatra led by Rahul

गांधी जयंती : राहुल की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली गांधी संदेश पदयात्रा

Wed, 02 Oct 2019 09:30 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Congress host tha Gandhi Sandesh Padyatra led by Rahul
गांधी संदेश यात्रा में हिस्सा लेते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बुधवार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय (राजीव भवन) से राजघाट तक गांधी संदेश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, सेवा दल, और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता महात्मा गांधी के चरखे की झांकी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। राजघाट पर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कार्यकर्ताओं को गांधी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। मंच संचालन पीसी चाको ने किया।
विज्ञापन


राजघाट पर पदयात्रा के समापन पर सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग चाहते हैं कि भारत महात्मा गांधी के नहीं बल्कि आरएसएस का प्रतीक बन जाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का कांग्रेस ने हमेशा पालन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा में दिल्ली प्रभारी पीसी. चाको, मुकुल वासनिक, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ सहित प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed