फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress created tactics for elections

कांग्रेस ने चुनाव के लिए बनाई रणनीति, करेगी जन जागरण अभियान शुरू करने की योजना

Sun, 20 Jan 2019 05:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Congress created tactics for elections
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने संसदीय चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने संसदीय चुनावों की तैयारियों की रणनीति के तहत शनिवार को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्षों की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर संगठन के कार्यों के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसफ और राजेश लिलौथिया भी उपस्थित थे।    

विज्ञापन

  
बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी अपने-अपने जिलों में सम्मेलन आयोजित करेंगी। इसे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित संबोधित करेंगी।  
विज्ञापन


दीक्षित ने कहा कि  चुनावों में प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए जिला और ब्लाक अध्यक्षों को मजबूती के साथ काम करना होगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह भी प्रत्येक जिले में जन जागरण अभियान चलाएंगी। इसमें आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों, उनके भ्रष्टाचार और बेबुनियादी बयानों से दिल्ली वासियों को अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले 4 वर्षों से दिल्ली में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौहल्ला क्लीनिक व स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर लोगों को भटका रहे हैं। जबकि सच तो यह है कि केजरीवाल अभी तक कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों में किए गए कार्यों का खुद श्रेय ले रहे हैं।        


उन्होंने सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि सभी एकजुट होकर आने वाले संसदीय चुनावों के लिए कार्य करें, ताकि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर विजयी होकर दिल्लीवासियों की सेवा करें।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed