फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress confident of winning all three seats of its share in Delhi Lok Sabha Election

Delhi: अपने हिस्से की तीनों सीटें जीतेगी कांग्रेस?, नेताओं ने किया दावा; कहा- दिल्ली में भाजपा की कोई लहर नहीं

Mon, 03 Jun 2024 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Jun 2024 06:24 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चार जून यानि कल आने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने अपनी जीता का दावा किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में वह वह अपने हिस्से की तीनों सीटें जीतेंगे। 
 

विज्ञापन
Congress confident of winning all three seats of its share in Delhi Lok Sabha Election
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के साथ समझौता करके लोकसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस अपने हिस्से की तीनों सीटों पर जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के पक्ष में देश की तरह दिल्ली में कोई लहर नहीं है। बल्कि महंगाई, बेरोजगारी आदि के कारण उसके खिलाफ लोगों में भारी रोष है। इसके अलावा भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। इस कारण सीधे मुकाबले में भाजपा की राह आसान नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके हिस्से की तीनों सीटों पर मतदाताओं ने उनके उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है। तीनों इलाके के मतदाता भीषण गर्मी में भाजपा को हराने के लिए घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे भले ही मंगलवार को दोपहर बाद आएंगे, लेकिन दिल्ली की जनता ने 25 मई को मतदान के प्रति उत्साह दिखाकर यह स्पष्ट कर गया था कि उसका कांग्रेस की गारंटियों में विश्वास है। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से नकारते हुए उसके उलट परिणाम आने का दावा किया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तो कांग्रेस की तीनों सीटों पर ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की चारों सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। उधर, उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज ने एग्जिट पोल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर जाकर अनुमान लगाया जाता है, मगर वातानुकूलित कमरों में बैठकर एग्जिट पोल तैयार कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed