फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress alleges that AAP government is keeping CAG report pending to hide corruption

Delhi: भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सीएजी रिपोर्ट लंबित रख रही आप सरकार, कांग्रेस का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 05:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 05:20 AM IST
सार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए दिल्ली सरकार सीएजी रिपोर्ट को लंबित रख रही है। उन्होंने इसके लिए केजरीवाल सरकार, एलजी व भाजपा सांसदों को जिम्मेदार बताया है।
 

विज्ञापन
Congress alleges that AAP government is keeping CAG report pending to hide corruption
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा - फोटो : X/Delhi Congress

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए दिल्ली सरकार सीएजी रिपोर्ट को लंबित रख रही है। उन्होंने इसके लिए केजरीवाल सरकार, एलजी व भाजपा सांसदों को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सालों पहले हुए दिल्ली सरकार के विभागों के सीएजी ऑडिट रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखकर जनता के बीच लाने के लिए उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को 6 महीने पहले पत्र लिखा और अब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है कि वित्त मंत्री सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखकर सार्वजनिक करें। 
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली के विभागों की 11 सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने के लिए तुरंत विधानसभा सत्र बुलाए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के वित्त का पूरा लेखा जोखा, कितना पैसा, किस मद में लगा, 2017-18 से 2021-22 तक अवधि की दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति, दिल्ली जल बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण पर खर्चा, सार्वजनिक उपक्रमों जैसे आशा वर्कर, आशा किरण, मिड डे मील, स्वास्थ्य, शिक्षा की रिपोर्ट को भ्रष्टाचार बाहर आने के डर से आतिशी ने केजरीवाल के परामर्श पर ताले में बंद कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया पर भी बोला हमला
आलोक शर्मा ने कहा कि यह विडंबना है कि शराब घोटाले में 17 महीने जेल में बिताने वाले मनीष सिसोदिया अब लोगों से संवाद करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर दिल्ली को ठगने वाली आम आदमी पार्टी ने 11 वर्षों में दिल्ली की हालत खस्ता कर दी है।


सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाए : विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने सीएजी रिपोर्ट सदन पटल पर रखने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से की है। कहा है कि दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी के पास लंबे समय से रिपोर्ट रखी हुई है। दिल्ली सरकार अपने संवैधानिक उत्तरदायित्वों से हमेशा भागती रही है।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हैरानी की बात है कि उपराज्यपाल को इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखनी पड़ी। संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वित्त मंत्री कार्यालय पहले एप्रूवल के लिए उपराज्यपाल को भेजता है और मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा के सत्र में एक तारीख तय की जाती है और उस दिन इन रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाता है। उसके बाद ये रिपोर्ट पब्लिक अकाउंट्स कमेटी को भेज दी जाती है। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि आप नेता अपने आपको अदालतों से सर्वोच्च बता रहे हैं। अभी मुकदमा चलना है लेकिन वे अपने आपको निर्दोष बता रहे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पटपड़गंज, खिचड़ीपुर, पटेल नगर, करोलबाग,सराय काले खां से जमरूदपुर व चिराग दिल्ली तक में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed