फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress alleges dictatorship over arrests

Delhi NCR News: गिरफ्तारियों को लेकर कांग्रेस ने तानाशाही का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से विरोध दर्ज कराना अपराध नहीं हो सकता। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाएगा तो पार्टी डरकर चुप नहीं बैठेगी। यादव ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे। एक को जेल भेजेंगे तो सौ खड़े होंगे का दावा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए नया नैरेटिव गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी सरकार जनविरोधी कदम उठाएगी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सबसे पहले आवाज उठाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों पर चलती है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी ने चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तार नेताओं की रिहाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article