फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress alleges bjp for breaching code of conduct.

भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Sun, 02 Nov 2014 11:55 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
Congress alleges bjp for breaching code of conduct.

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने भाजपा सांसद महेश गिरी पर आरोप लगाया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद उन्होंने ओखला विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर खादर फेज दो एवं तीन में स्कूल का शिलान्यास किया है। इस बाबत पार्टी ने दक्षिण जिले में सरकारी स्कूल के शिलान्यास के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा सांसद महेश गिरी ने स्कूल का शिलान्यास कर अचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। भाजपा राजनैतिक लाभ के लिए सारे नियम तोड़कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने उपशिक्षा निदेशक के हवाले से छपे सरकारी कार्ड की प्रति भी मीडिया को उपलब्ध कराई। उपराज्यपाल अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाहन बिना किसी दबाव के करें।

विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव एकमात्र विकल्प

Congress alleges bjp for breaching code of conduct.

कांग्रेस विधायक हारून यूसुफ ने कहा कि राजधानी में सरकार के गठन को लेकर राजनिवास अपने संवैधानिक दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वाहन नहीं कर रहा है। भाजपा चुनाव को टालने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है।

कांग्रेस पार्टी राजधानी में अल्पमत की किसी भी सरकार को समर्थन नही देगी। आम आदमी पार्टी को कांग्रेस कभी भी न समर्थन देगी और न समर्थन लेगी। राजधानी में चुनाव एकमात्र विकल्प हैं। लिहाजा विधानसभा को भंग करके मध्यावधि चुनाव होने चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में तीनों सीट के उपचुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। चुनाव परिणाम भाजपा व आम आदमी पार्टी के लिए सबक सिखाने वाले होंगे।

कांग्रेस ने दिया धरना

Congress alleges bjp for breaching code of conduct.

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप को लेकर कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने राज निवास पर धरना दिया। उनका कहना था कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मना करने के बाद भी सत्ता के नशे में चूर भाजपा सांसद ने स्कूल का शिलान्यास किया है। लिहाजा इस मामले में आयोग को प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।

स्वागत किया
इस मौके पर निगम पार्षद बंसीलाल के कांग्रेस पार्टी में वापसी का सभी नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बंसीलाल की वापसी से कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

सांसद गिरी ने आरोप को बताया बेबुनियाद

Congress alleges bjp for breaching code of conduct.

पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने कांग्रेस के उस आरोप को बेबुनियाद बताया है जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

गिरी ने बताया कि स्कूल के शिलान्यास करने के पूर्व चुनाव आयोग से अनुमति ली गई थी। मयूर विहार के भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी यह नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग शिक्षित हो। स्कूल निर्माण पर राजनीति शोभा नहीं देती है।

‘सबक सिखाने वाले होंगे उपचुनाव’
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली में होने जा रहे उपचुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा को सबक सिखाने वाले होंगे। कांग्रेस का सबसे बेहतर प्रदर्शन होगा और दोनों पार्टियों के सरकार बनाने के मंसूबे पर पानी फिर जाएगा। राजधानी में चुनाव ही विकल्प है। वहीं, उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी तीनों विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी शकील अहमद ने संभावित प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी के नेताओं से रायशुमारी की। माना जा रहा है कि सोमवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कर पैनल पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed