{"_id":"671e6482e55e5fac660717d9","slug":"condition-of-folk-singer-sharda-sinha-admitted-in-aiims-is-stable-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharda Sinha: एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर, मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sharda Sinha: एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर, मल्टीपल मायलोमा से हैं पीड़ित
Sun, 27 Oct 2024 09:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:38 PM IST
सार
दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर बनी हुई है। वह साल 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
लोक गायिका शारदा सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर बनी हुई है। 26 अक्तूबर को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
एम्स में मीडिया सेल की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने बताया कि शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है, लेकिन वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वह साल 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शारदा सिंहा को अंकोलॉजी मेडिकल विभाग में भर्ती किया गया था।
उन्हें जानने वालों का कहना है कि सितंबर में पति की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत सही नहीं रह रही थी। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति को लेकर कुछ न कुछ लिखकर पोस्ट करतीं थीं। गायिका के पति की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई थी।