{"_id":"ddbe882c1cbd33802ba93da202bf4530","slug":"computer-teachers-protest-for-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 साल बाद भी नहीं मिला हक तो दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 साल बाद भी नहीं मिला हक तो दिया धरना
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में लगभग 23 माह से वेतन न मिलने से खफा कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों ने शनिवार को श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के घर व कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
नगर निगम सभागार परिसर में शनिवार की सुबह कंप्यूटर शिक्षक व लैब सहायक एकत्र हुए। इसके बाद सभी शिक्षक हरियाणा राजकीय कंप्यूटर अध्यापक एवं लैब सहायक संघ के प्रदेश प्रभारी सुधीर कुमार, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, ब्लॉक प्रधान अशोक कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए श्रम राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचे। उनके आवास कार्यालय पर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर सुधीर कुमार ने मंत्री को बताया कि बताया कि सरकारी स्कूलों में एचसीएल, कोर प्रोजेक्ट, एनआईसीटी, एवरान निजी कंपनियों के माध्यम से कंप्यूटर लैब सहायक व अध्यापकों को अनुबंध आधार पर लगाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब कांग्रेस में भी छिड़ने वाला है टिकट वार!
लैब सहायकों को 117 व अध्यापकों को 120 रुपए प्रति कार्य दिवस के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था। यह पिछले 23 माह से नहीं दिया गया।
जिसके कारण टीचरों व सहायकों को आर्थिक कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है। इस पर श्रम राज्य मंत्री शिव शर्मा ने श्रमायुक्त आनंद मोहन शरण से बातचीत की। उन्होंने टीचरों व लैब सहायकों को तुरंत बकाया वेतन का भुगतान करवाने को कहा।
शरण ने आश्वासन दिया कि वे 25 फरवरी को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल व शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन से इस बारे बात करेंगे।