Video: क्लीनिक के बाहर कार खड़ी करने से रोका तो कंपाउंडर को जमीन पर गिराकर मारा, कैमरे में कैद हुई बर्बरता
नगर के रेलवे रोड स्थित रावजी मार्केट में निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर सागर काम करता है। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने क्लीनिक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। सागर ने क्लीनिक के सामने कार पार्क करने का विरोध किया था।
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने कार खड़ी करने से मना करने पर कुछ युवकों ने कंपाउंडर के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में कंपाउंडर घायल हो गया है। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की है।
नगर के रेलवे रोड स्थित रावजी मार्केट में निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर सागर काम करता है। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने क्लीनिक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। सागर ने क्लीनिक के सामने कार पार्क करने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी अपने कई और दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और सागर के साथ जमकर मारपीट की। जमीन पर गिराकर मारा, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सागर चोट आने से घायल हो गए हैं। वहीं सागर के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार का कहना है कि घटना की शिकायत मिल गई है और मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.