फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complete ban on firecrackers in Delhi government issued notification

दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध: आतिशी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, पुलिस ने 1323 KG अवैध पटाखे किए जब्त

Mon, 14 Oct 2024 12:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 12:37 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में सरकार ने  पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसको लेकर एक आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Complete ban on firecrackers in Delhi government issued notification
दिल्ली में पटाखों पर बैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज 14 अक्तूबर से एक जनवरी 2025 तक पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन


बीती नौ सिंतबर को दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसके निर्देश दिए थे। सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।। एक जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है।

दिल्ली में अवैध पटाखे जब्त
दिल्ली में पटाखों पर बैन के दौरान पुलिस ने रविवार को 
राजधानी के कई इलाकों से 1,300 किलोग्राम से अधिक के अवैध पटाखों को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसमें व्यापारी और उसका ड्राइवर पकड़ा गया है।



दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की  टीम एनआर-I ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अवैध पटाखों का व्यापार करने वालों का पर्दाफाश किया है। अपराध में शामिल दो आरोपी व्यापारी और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। दो गोदामों से 1323 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed