{"_id":"8e49f6a6aeffff9cef403306698b26bd","slug":"complaint-to-cm-after-imposed-the-charge-of-bais-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDM पर पक्षतापूर्ण निर्णय का आरोप, सीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM पर पक्षतापूर्ण निर्णय का आरोप, सीएम से की शिकायत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी वन स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों ने एसडीएम पर पक्षपातपूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। साथ ही कमेटी का गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मंदिर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि नगराधीश के प्रशासक नियुक्त करने के बाद जब वह चार्ज लेने मंदिर पहुंचे तो उनके साथ एसडीएम महाबीर प्रसाद भी आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रार्थी को प्रधान पद छोड़ने की धमकी दी थी। भाटिया का आरोप है कि एसडीएम ने उन पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी। उनका यह भी आरोप है कि एसडीएम का जोगिंद्र चावला नामक व्यक्ति से संबंध है।
विज्ञापन
उन्हीं के इशारे पर एसडीएम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चार्ज और कागजात वापस न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी, जबकि सोसाइटी एक्ट के तहत कम से कम दो हफ्ते का समय कागजात व चार्ज को वापस करने में दिया जाता है।
उन्होंने इस मामले की जांच कमेटी गठित कर कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम महाबीर प्रसाद ने आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि इस मामले में किसी को धमकाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।