फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint regarding park cleanliness and encroachment

पार्क की सफाई व कब्जे को लेकर शिकायत

Thu, 18 Feb 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
complaint regarding park cleanliness and encroachment

फरीदाबाद एनआईटी वन ई ब्लाक में बने पार्क की साफ-सफाई और कब्जे की शिकायत को लेकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को निगम की संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान से शिकायत की और कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने एक्सईएन हार्टीकल्चर समेत अन्य अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

स्थानीयवासियों का कहना है कि ई ब्लाक पार्क की हालत अत्यंत दयनीय है। इसका रेनोवेशन का काम काफी समय से लटका पड़ा है। जिस ठेकेदार को यहां का ठेका दिया गया है, उसने अभी तक काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


यही नहीं पार्क के आसपास अवैध कब्जा होना शुरू भी हो गया है। पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा सुबह से देर रात तक लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दस दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह निगम गेट के सामने धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में ऑल रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एनएच-1 के प्रधान महेंद्र कपूर, जेबी शर्मा, जीके शर्मा, लक्ष्मण खन्ना, तिलक गुलाटी, नरेश गुलाटी, हरेंद्र गुलोटी, विनोद भाटिया, जोगिंदर देशवाल, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed