फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defamation Complaint against Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

विजेंद्र ने केजरीवाल पर किया मानहानि का केस, मुंह मीठा कराने के अगले दिन ही हुए हमलावर

Wed, 05 Jun 2019 06:04 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 05 Jun 2019 06:04 AM IST
सार

- विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता पहुंचे अदालत, सुनवाई कल

विज्ञापन
Defamation Complaint against Arvind Kejriwal and Manish Sisodia
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर कर एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गुप्ता का आरोप है कि इन नेताओं ने 4 मई को केजरीवाल को थप्पड़ मारने की घटना के बाद उन पर हत्या की साजिश रचने का मिथ्या आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के विशेष एसीएमएम समर विशाल के समक्ष गुप्ता की शिकायत पर 6 जून को सुनवाई होगी। यह शिकायत दायर करने से एक सप्ताह पहले विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल और सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा था। गुप्ता ने पुलिस को भी शिकायत देकर आरोप लगाया है कि यह दोनों नेता केजरीवाल की हत्या की कथित साजिश में उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक पंजाबी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जिस तरह से इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी, ठीक उसी तरह भाजपा भी उनके अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के जरिये उनकी हत्या कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आरोप के जवाब में गुप्ता ने ट्वीट कर कहा था कि 4 मई की घटना से पहले केजरीवाल ने सुरक्षा अधिकारी को अपने वाहन के आसपास मौजूद सुरक्षा घेरे को हटाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री का यह निर्देश रोजनामचे में दर्ज हैं। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने वालों में विजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed