{"_id":"594123058664196c5d8b4918","slug":"company-identity-card-is-necessary-if-dont-have-to-go-police-station-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल जानने से बचना है तो रात में बाहर निकलते समय इन 10 बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जानने से बचना है तो रात में बाहर निकलते समय इन 10 बातों का रखें ध्यान
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:30 AM IST
सार
कंपनी की आईडी दिखाने पर कंपनी को देना होगा पूरा ब्यौरा
...............................
रात में गुजरने वालों के लिए पहचान पत्र होगा अनिवार्य
- कंपनी की आईडी दिखाने पर कंपनी को देना होगा पूरा ब्यौरा
-
- शहर के लोगों पर तीसरी आंख की रहेगी नजर
गुरुग्राम।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सड़क पर छेड़खानी करते मनचले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानेसर में हुए गैंगेरेप की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। रात में गश्त करने वाली पुलिस की नजर गुजरने वाले संदिग्ध पर होगी। यदि कोई व्यक्ति पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो रात भर उसे हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा को लेकर तैयार किए प्लान में दस बिंदुओं का उल्लेख किया है। जिसमें रात में औद्योगिक क्षेत्र या साइबर सिटी की गली व सड़कों पर गुजरने वालों को पुलिस को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
पुलिस उसका पूरा ब्यौरा अपने पास रखेगी। इसके साथ ही साइबर कैफे, पेट्रोल पंप, पीसीआर की उपलब्धता, महिला हेल्प डेस्क, महिला अपराध के लंबित मामलों का खुलासा, किरायेदार का वेरिफिकेशन आदि शामिल हैं।

पहचानपत्र के लिए..
गुरुग्राम में सड़क पर छेड़खानी करते मनचले
पुलिस आयुक्त के आदेश के तहत सभी पीसीआर व रायडर को निर्देश दिया गया है कि रात में गुजरने वालों पर उनकी नजर होनी चाहिए। इसके साथ अन्य संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर जोर है। पुलिस लोगों को जागरुक करेगी कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने के फायदे क्या हैं।
: लाईसेंस, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड होना चाहिए। इन पहचान पत्रों में गांव से लेकर शहर तक का पता अङ्क्षकत होता है।
: पहचान पत्र न होने पर अगर कोई कर्मचारी कंपनी की आईडी दिखाता है तो उसे कंपनी अधिकारी के कहने पर ही छोड़ा जाएगा।

सुरक्षा ब्लू प्रिंट की प्रमुख बात...
: रात में निकलने वालों को अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
: बिना पहचान पत्र के साइबर कैफे में नहीं होगी इंट्री।
: साइबर कैफे , पेट्रोल पंप, बैंक व अन्य ससंथानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की पहल की जा रही है। पुलिस उन्हें सीसीटीवी कैमरा लगवाने के फायदे को लेकर जागरुक करेगी।
: मौके पर पुलिस व पीसीआर की उपलब्धता तय की जाएगी।
: महिलाओं को सुनने के लिए पहले से गठित हेल्प डेस्क को और मजबूत किया जाएगा।
: महिला अपराध के लंबित मामलों का खुलासा करने पर क्राइम यूनिट व साइबर सेल का जोर रहेगा।
: आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर नौकर व किरायेदार का वेरिफिकेशन पर जोर देने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर होगा।
औद्योगिक संगठनों ने पुलिस का साथ देने का दिया भरोसा
पुलिस आयुक्त ने शहर की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक की है। बैठक में उद्यमियों को सुनने के साथ संसाधनों पर चर्चा हुई है। औद्योगिक संगठनों ने पुलिस आयुक्त की पहल का स्वागत किया है। साथ ही सुरक्षा में पूरा सहयोग करने को कहा है।
सुरक्षा को लेकर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिस पर पुलिस अमल कर रही है। पुलिस और जनता के बीच तालमेल के साथ उन्हें सुरक्षा को लेकर जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। कमिश्ररी के सभी अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया जा चुका है। -संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम