फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company built for Noida International Airport first board meeting today

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनी कंपनी, पहली बोर्ड बैठक आज

Tue, 25 Sep 2018 05:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 25 Sep 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Company built for Noida International Airport first board meeting today
एयरपोर्ट

जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कंपनी गठित हो गई है। इसका निआल (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड) नाम दिया गया है। इसका रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी में पंजीकरण हो गया है। कंपनी की पहली बोर्ड बैठक आज लखनऊ में होगी, जिसमें कंपनी के अध्यक्ष की नियुक्ति, निदेशक मंडल के गठन व वित्तीय प्रारूप पर मुहर लगेगी।  

विज्ञापन


कंपनी की पहली बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा के सीईओ और नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इस बाबत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी पत्र आ चुका है, जिसमें इसका जिक्र है। इस कंपनी में चार सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। इस कंपनी में चेयरमैन व 10 निदेशक होंगे। इस बैठक में निआल के चेयरमैन की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 10 सदस्यीय निदेशक मंडल का भी ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में कंपनी के वित्तीय प्रारूप पर भी चर्चा हो सकती है। कंपनी में प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की 37.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह नोएडा प्राधिकरण की भी 37.5 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की हिस्सेदारी 12.5-12.5 फीसदी की सहभागिता रहेगी। बता दें, कि प्रदेश सरकार अब तक जेवर एयरपोर्ट के लिए 1500 करोड़ रुपये दे चुकी है। निआल का गठन होते ही उसमें जमा हो जाएगा। निआल ही एयरपोर्ट से जुड़े फैसले लेगी। वहीं, 70 फीसदी से अधिक किसानों की सहमति मिल चुकी है। ऐसे में अब शीघ्र ही अधिसूचना जारी करने की भी तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed