फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Companies will no longer run on a fake address, CM Kejriwal launches app

अब नहीं चलेंगी फर्जी पते पर कंपनियां, सीएम केजरीवाल ने लांच किया ऐप

Wed, 01 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Companies will no longer run on a fake address, CM Kejriwal launches app
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को व्यापारियों के लिए डी-वैट एमसेवा ऐप लांच किया। वैट रजिस्ट्रेशन, डीएस-2 फॉर्म भरने, कार्यालय का पता बदलने समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे व्यापारियों को ऐप पर मिलेंगी। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस ऐप से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार खत्म होगा। 24 घंटे आवेदन की सुविधा होगी, तो दूसरी तरफ एक ही पते पर चलने वाली कई फर्जी कंपनियों का धंधा भी बंद होगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर कुछ अन्य सेवाएं भी शुरू होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैट पंजीकरण की 41 हजार अर्जियां लंबित हैं, क्योंकि उसमें कार्यालय के पते का निरीक्षण इंस्पेक्टर की तरफ से किए जाने की अनिवार्यता है। जो कई बार जांच करने की बजाय ले देकर भी सब कुछ कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब मानव संपर्क खत्म करने और एमसेवा ऐप से ऐसी दिक्कत नहीं रहेगी। पता और फोटो डालने से इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन ऐप में आ जाएगी। दूसरे विभागों के डाटा के साथ इंटीग्रेशन भी होगा। ऐप शुरू होने से व्यापारी खुद रजिस्टर हो सकेगा।

'ऐप से खत्म होगा इंस्पेक्टर राज व भ्रष्टाचार'

Companies will no longer run on a fake address, CM Kejriwal launches app
केजरीवाल और सिसोदिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहते थे, लेकिन अब व्यापारी कहते हैं कि वोट लेने के बाद वो नहीं देखते और भूल जाते हैं। अब तो आम आदमी पार्टी ही व्यापारियों की पार्टी है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव केके शर्मा ने कहा कि सरकार डिजिटल हो रही है। वैट, दिल्ली जल बोर्ड समेत कई विभागों ने अपने ऐप लांच किए हैं, अभी कई पाइपलाइन में हैं।

कॉल सेंटर से सुलझेंगी दिक्कतें
दिल्ली सरकार व्यापारियों की हर तरह की दिक्कतें कॉरपोरेट जगत की तर्ज पर टोल फ्री कॉल सेंटर से सुलझाएगी। व्यापार एवं कर विभाग जल्द ही 30 लाइन का एक कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है, जो हेल्प डेस्क व शिकायत कक्ष की तरह काम करेगा। 

प्राइवेट एग्जीक्यूटिव के साथ संचालित कॉल सेंटर के कर्मियों को वैट डिपार्टमेंट प्रशिक्षित भी कर रहा है। वैट आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि कॉल सेंटर का ट्रायल चल रहा है। कॉल सेंटर नंबर 155055 नए बिजनेस शुरू करने और पंजीकृत डीलर्स की दिक्कतें सुलझाने का काम करेगा। जल्द ही कॉल सेंटर लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed