{"_id":"68ff7ae2bec71fc5240bb934","slug":"committee-formed-for-du-literature-festival-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109946-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू साहित्य महोत्सव के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू साहित्य महोत्सव के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय पहली बार विशाल साहित्य महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसको लेकर डीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महोत्सव के लिए डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह के दिशा-निर्देशन में कमेटी का गठन किया गया है।
डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन एवं पीआरओ अनूप लाठर ने बताया कि इस महोत्सव का आयोजन डीयू और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास व अन्य के सहयोग से किया जाएगा। कमेटी का अध्यक्ष डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रोफेसर रजनी अब्बी को बनाया गया है। इस कमेटी में कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीयू के वित्त अधिकारी गिरीश रंजन, डीन (अकादमिक) प्रो. के. रत्नाबली और डीयू सीसी के निदेशक प्रो. संजीव सिंह को भी शामिल किया गया है। ब्यूरो