फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commercial building collapses in Rohini delhi

Delhi Building Collapse: दीवार निकलवाकर शोरूम बना रहा बिल्डर; भरभराकर गिरी 45 साल पुरानी इमारत; चार मजदूर घायल

Wed, 04 Jun 2025 05:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 04 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 इलाके में एक इमारत ढह गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इमारत लगभग 45 साल पुरानी थी। शोरूम बनाने के दौरान दीवारें निकालने की वजह से इमारत गिर गई।

विज्ञापन
Commercial building collapses in Rohini delhi
दो मंजिला इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले के सेक्टर-7 स्थित डी-12 मार्केट में बुधवार शाम एक पुरानी दो मंजिला इमारत भर भराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में इमारत के भूतल पर बनी चार दुकानें सुरक्षित रहीं। दोनों मंजिलों का मलबा एक ओर सड़क पर जा गिरा। हादसे के समय बिल्डिंग में काम कर रहे चार मजूदर मामूली रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


सभी मजदूर वहीं पर काम कर रहे थे
दरअसल, इमारत एक ओर गिरी तो लेंटर का हिस्से पूरी तरह नहीं गिरी। सभी मजदूर वहीं पर काम कर रहे थे। इमारत गिरने के कुछ ही मिनटों बाद वह खुद ही मलबे से निकलकर आ गए। उनको मामूली चोटें आई हैं। धमाके के साथ इमारत गिरी तो मौके पर अफरी-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इमारत गिरने के समय सड़क खाली थी।
विज्ञापन


बिल्डर दीवारें निकालकर पहली मंजिल पर हॉल बनवा रहा था
खबर मिलने पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग, डीडीएमए, एनडीआरएफ, एमसीडी व अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके से मलबा हटाने का काम जारी थी। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुछ माह पूर्व एक बिल्डर ने इमारत की ऊपरी मंजिलों का खरीदा था। वह बीच की दीवारें निकालकर पहली मंजिल पर हॉल बनवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही 
बीच की दीवार निकलते ही जर्जर इमारत वजन नहीं सह पाई और गिर गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस मजदूरों के अलावा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इमारत के मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Building Collapsed: मुस्तफाबाद में गिरी छह मंजिला इमारत, अब तक 11 लोगों के शव बरामद... कई दबे; रेस्क्यू जारी

मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही 
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम करीब 4.02 बजे उनकी टीम को सूचना मिली रोहिणी सेक्टर-7 स्थित डी-12 की मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पांच गाड़ियों को भेजा गया। टीम मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। अंदर इमारत में काम कर रहे मजदूर भी बाहर निकल चुके थे। इमारत का मलबा पूरी तरह सड़क पर गिरा हुआ था, जिससे सड़क बाधित हो रही थी। बाद में नगर निगम के जेसीबी और ट्रक की मदद से सड़क के मलबे को हटा दिया गया। वहीं, हादसे के समय इमारत के नीचे वाली चारों दुकानें खुली हुई थी।

इमारत लगभग 45 साल पुरानी थी
हादसा होते ही सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इमारत लगभग 45 साल पुरानी थी। शोरूम बनाने के दौरान दीवारें निकालने की वजह से ऊपरी मंजिल के लेंटर गिर गए। घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
 
शाम के समय होता हादसा तो जा सकती थी कई लोगों की जान
डी-12 की जिस इमारत में हादसा हुआ शाम के समय उसके ठीक सामने करीब 10 से 12 रेहड़ी वाले चाउमीन, मोमोज, चाट व अन्य सामान बेचते हैं। उस समय वहां लोगों की खासी भीड़ होती है। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसा यदि उस समय हुआ होता तो शायद कई लोगों की जान चली जाती। इमारत का मलबा उसी ओर गिरा है, जहां शाम के समय रेहड़ी खड़ी होती हैं। लोग भगवाने का शुक्र अदा करते नहीं थक रहे हैं। सूचना मिलने के बाद रोहहाी जोन के डीसी भी वहां हालात का जायजा लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed