फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commandos will be deployed in civil dress for safety of Kavd camps.

कावड़ शिविरों में सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे कमांडो

Fri, 31 Jul 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jul 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
Commandos will be deployed in civil dress for safety of Kavd camps.
सरकार 1 अगस्त से शुरू हो रहे कांवड़ शिविरों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सभी शिविर लगातार 12 अगस्त तक चलेंगे। यहां सुविधाओं और सुरक्षा पर सरकार विशेष जोर दे रही है।
विज्ञापन


इस बार कांवड़ शिविरों में किसी भी हालात से निपटने के लिए सादे ड्रेस पहने कमांडो तैनात होंगे।  राजधानी में इस बार कुल 143 कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह संख्या बीते साल की तुलना में 12 ज्यादा है। हर जोन के शिविरों सुविधाओं की जिम्मेदारी एक अधिकारी के पास होगी। डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अपने इलाके में पड़ने वाले शिविरों में रोज दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ शिविर का जिम्मा तीर्थ यात्रा विकास समिति संभाल रही है। समिति के अध्यक्ष कमल बंसल के मुताबिक, पहली बार शिविर में सफेद सहित रंगीन टेंट लगाए जाएंगे।

कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई

Commandos will be deployed in civil dress for safety of Kavd camps.

शिविर में पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र तैनात किए जाएंगे। क्वीक रिस्पांस टीम की भी तैनाती होगी, जो 24 घंटे किसी भी अनहोनी में काम करेगी।

यही नहीं एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसपर 24 घंटे कोई भी संपर्क कर सकता है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग सिविल डिफेंस कर्मियों की भी तैनाती करेगी।
 
कांवड़ियों को इस बार सड़क पर कानून तोड़ने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बाइक पर बिना हेलमेट चलने, ट्रिपलिंग करने पर भी कार्रवाई होगी।

कांवड़ियों के लिए सड़क पर बने अलग कॉरिडोर से ही उन्हें आना-जाना होगा। तेज आवाज में डीजे चलाने की मंजूरी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed