फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   college washroom stabbed dozens time knife, serious condition

कॉलेज के वॉशरूम में छात्रा पर चाकू से दर्जनों वार, हालत गंभीर

Fri, 16 Oct 2015 04:57 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 04:57 AM IST
विज्ञापन
college washroom stabbed dozens time knife, serious condition

जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी की एमटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा पर हॉस्टल के वॉशरूम में अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दर्जनों वार कर दिए। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


छात्रा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हॉस्टल के आसपास के क्षेत्र को सील कर वहां से खून के निशान, अन्य चीजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली प्रियंका शर्मा (23) पुत्री सचिन शर्मा, नोएडा के सेक्टर-58 थाना अंतर्गत सेक्टर-62 के ए ब्लॉक स्थित जेपी इंस्टीट्यूट में एमटेक फर्स्ट ईयर की सीएस (कम्प्यूटर साइंस) की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉशरूम में मौजूद था शख्स

college washroom stabbed dozens time knife, serious condition

प्रियंका के पिता पेशे से फोटोग्रॉफर हैं। प्रियंका कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती है। रात करीब सवा नौ बजे हॉस्टल के मेस में डिनर करने के बाद वह वॉशरूम गई तो वहां पहले से ही कोई शख्स मौजूद था।


वॉशरूम में घुसते ही मौजूद शख्स ने प्रियंका पर चाकू से हमला कर दिया। प्रियंका चीख पाती उससे पहले हमलावर ने उसके मुंह पर हाथ लगा दिया और शरीर पर दर्जनों वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायलावस्था में प्रियंका को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंच कर खून के नमूने व अन्य चीजों को जब्त कर लिए। घटना की जांच की जा रही है।

गर्ल्स वॉशरूम में कोई पुरुष कैसे घुस गया

college washroom stabbed dozens time knife, serious condition

जेपी कॉलेज की सुरक्षा में भारी चूक- एसपी सिटी विख्यात कालेज की श्रेणी में आने वाले जेपी इंस्टीट्यूट में घटी इस घटना से कॉलेज की पोल खुल गई है।


एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर गर्ल्स वॉशरूम में कोई पुरुष कैसे घुस गया और वह भी धारदार हथियार के साथ। कॉलेज की सुरक्षा पर नोएडा पुलिस ने सवाल खड़े किए हैं।

एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि कॉलेज की सुरक्षा की चूक की वजह से यह हादसा हुआ है। जांच के दौरान कॉलेज की गलती मिलती है तो कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed