सीएम के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की उगाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा का एक कद्दावर नेता बनकर एक फर्जी नेता ने अफसरों से लाखों रुपये की उगाही कर डाली। पावर कारपोरेशन, परिवहन निगम, परिवहन विभाग, तहसील और वन विभाग के अफसरों से सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के नाम पर यह वसूली की गई है।
अफसरों से पांच से 20 हजार रुपये तक वसूले गए। शनिवार को खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। दूसरी ओर सपा नेताओं का कहना है कि साजिश के तहत ऐसा किया गया है।
वसूली करने वाले की शिकायत एसएसपी से की है। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा। उधर, खुलासा होने के बाद से फर्जी नेता का मोबाइल स्विच ऑफ है।
सीएम का प्रस्तावित दौरा 10 फरवरी को है। तमाम विभाग तैयारियों में जुटे हैं। पावर कारपोरेशन से जुड़े एक अफसर ने बताया कि एक व्यक्ति उनके पास आया और सपा के एक बड़े नेता बनकर उनसे सीएम के कार्यक्रम के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे।
उन्होंने 10 हजार रुपये दिए तो 10 हजार रुपये और देने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने जैसे तैसे उन्हें टाला।
एक सप्ताह में सीएम के कार्यक्रम के नाम पर पावर कारपोरेशन, परिवहन निगम, तहसील और वन विभाग आदि के अधिकारियों-कर्मचारियों से वसूली की जा रही है।
सत्ताधारी दल के नेता और कार्यक्रम से मामला जुड़ा होने के चलते कोई अफसर विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाते। शनिवार को मामले के सामने आने पर संगठन में हड़कंप मचा है। सूचना एसएसपी को दे दी गई है।
पदाधिकारियों ने भी आरोपी की मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। मामला सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सपा नेता और सीएम से जुड़ा होने के चलते प्रशासन भी गंभीर है।
स्वागत को बने पंडाल पर चोरों का धावा
सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल से चोर लाखों का लोहे का सामान ले उड़े। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मात्र 12 घंटे में ही एक कबाड़ी के यहां से पूरा माल बरामद कर लिया।
हैरानी की बात तो यह है कि पूरे मामले को पुलिस बीस दिन तक न केवल दबाए रही बल्कि रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। अब पंडाल की सुरक्षा के लिए चार पुलिस वाले तैनात कर दिए हैं।
आलम यह है कि अब पुलिस प्रशासन ही नहीं जीडीए से जुड़े अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं। नए बस अड्डे के पास स्थित हिंडन मोटल परिसर में मुख्यमंत्री के लिए पंडाल बनाया गया है।
लखनऊ के कांट्रेक्टर ने खास पंडाल तैयार किया है। इस पंडाल से रात के समय अज्ञात चोरों ने लाखों की कीमत का लोहे का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर ठेकेदार को जानकारी मिली तो उसने जीडीए अफसरों से लेकर लखनऊ तक फोन घनघना दिए।