फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold winds increase chill in Delhi fog yellow alert for three days

Delhi Weather: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तीन दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट, पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
सार

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
Cold winds increase chill in Delhi fog yellow alert for three days
Delhi NCR Weather - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री कम के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही। उधर, पालम एयरपोर्ट पर साढ़े नौ बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने का अनुमान है। कमोबेश यही स्थित मंगलवार और बुधवार को भी रहेगी। विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रह सकता है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
रविवार को सुबह से ही स्मॉग के साथ धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए। साथ ही तेज ठंडी हवाएं चली। शाम को ठंडी हवाओं ने फिर से तापमान में गिरावट कर दी। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 11.8, नरेला में 12.2, नजफगढ़ में 12.5 व पूसा में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed