फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold winds continues in delhi

दिल्ली में बर्फीली हवाओं से हारी धूप, दिनभर ठिठुरते रहे लोग, आज और कल चलेगी शीतलहर

Thu, 17 Dec 2020 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 03:47 AM IST
सार

  •  राजधानी में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
  • अगले दो दिन शीतलहर के आसार
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन और अधिकतम तापमान चार डिग्री कम रहा

विज्ञापन
cold winds continues in delhi
cold delhi

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल सुबह घना कोहरा रहा। इससे कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर तक रह गई। अगले दो दिन शीतलहर के आसार हैं। ऐसे में19 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बाद अच्छी धूप खिली, लेकिन बर्फिली हवाओं के आगे बेअसर रही। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को भी ऐसी ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। शनिवार से तापमान में थोड़ा सुधार होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-22  व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण मैदानी इलाकों में हाड़कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिल्ली में अगले दो दिन ठंडे रहेंगे और शीतलहर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed