Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold winds caused the night-time temperature to drop; the minimum temperature reached 11 degrees.

Delhi NCR News: ठंडी हवाओं ने गिराया रात का पारा, 11 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाएं तापमान गिरा रही हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से चल रही ठंडी हवाएं राजधानी के तापमान में कमी ला रही हैं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें भी बीते 24 घंटे के दौरान 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को राजधानी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट से फिलहाल लोगों को सुबह-शाम सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed