फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold weather will continue: Meteorologist

अभी और सताएगी सर्द हवाः मौसम विभाग

Fri, 03 Jan 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 03 Jan 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Cold weather will continue: Meteorologist

नए साल के दूसरे दिन धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक यूं ही जारी रहेगा।

विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक जनवरी से आसमान साफ नजर आ रहा है, लेकिन सर्द हवा की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


एक जनवरी को जहां हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी, वहीं बृहस्पतिवार को इसकी रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर के बीच रही। पिछले दिन की अपेक्षा बृहस्पतिवार की सुबह मौसम साफ रहने से कोहरा भी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को धूप भी खिली, लेकिन हवा की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई। ठंडी हवा के झोंकों से विशेषकर दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग खासे परेशान नजर आए।


शाम होते-होते सर्दी ने दोबारा से तेवर दिखाए और सूर्य देवता को वक्त से पहले ही अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार छह जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय धुंध रहने की संभावना है।

सरसो की फसल को खतरा
कृषि वैज्ञानिक रमेश कुमार का कहना है कि धूंध के कारण सिंचित सरसों की फसल में सफेद रतुआ आ सकता है।

अगर पत्तों के नीचे सफेद धब्बे दिखाई दें तो 0.2 प्रतिशत रिडोमिल एम जेड या मेन्कोजेब का स्प्रे करें, लेकिन ध्यान रखें कि स्प्रे साफ मौसम में ही करना है। गेहूं और सरसों में आवश्यकतानुसार ही सिंचाई करें। खरपतवार अवश्य निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed