फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave continues in Delhi

दिल्ली में आज सुबह चली शीतलहर, तापमान में गिरावट, मौसम का सबसे सर्द दिन

Wed, 26 Dec 2018 11:19 AM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Dec 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में बुधवार सुबह की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई। पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सर्दी में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को भी ठंड ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। हालांकि बीते सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में ठिठुरा देने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते दो सालों में 23 दिसंबर को इतना कम तापमान नहीं दर्ज किया।

दिल्ली में जाफरपुर केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक ठंडा रहा। जबकि मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में तापमान में थोड़ी राहत रही। यहां अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed