फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave continues in Delhi for third consecutive day

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन चली शीतलहर: 3.8°C रहा तापमान, जानें कल से 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
सार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-

विज्ञापन
Cold wave continues in Delhi for third consecutive day
दिल्ली में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर के चलते लोग ठिठुरे। इससे दृश्यता भी कम रही। इसके चलते रात और सुबह ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हालांकि, धूप खिलने से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 21.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.6 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 4 डिग्री, लोधी रोड में 3.6 डिग्री व पालम में 4.4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। वहीं, पालम में सुबह 8:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 200 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जानें 16 से 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 जनवरी 2026 तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा से हल्की गति से हवाएं चलेंगी।

सुबह के समय कोहरा रह सकता है। 17 जनवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन हवाएं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा से हल्की रहेंगी। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 18 से 20 जनवरी तक यही हाल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed