{"_id":"5c231659bdec2257092106b2","slug":"cold-wave-continues-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आज सुबह चली शीतलहर, तापमान में गिरावट, मौसम का सबसे सर्द दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आज सुबह चली शीतलहर, तापमान में गिरावट, मौसम का सबसे सर्द दिन
Wed, 26 Dec 2018 11:19 AM IST
शाहरुख खान
भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार सुबह की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई। पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सर्दी में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।
राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को भी ठंड ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। हालांकि बीते सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में ठिठुरा देने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते दो सालों में 23 दिसंबर को इतना कम तापमान नहीं दर्ज किया।
दिल्ली में जाफरपुर केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक ठंडा रहा। जबकि मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में तापमान में थोड़ी राहत रही। यहां अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।