{"_id":"5c578deebdec227395217579","slug":"cold-wave-continue-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Mon, 04 Feb 2019 06:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आज भी शीत लहर के साथ घना कोहरा दिल्ली वासियों की मुसीबत बढ़ा सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का कहर जारी रहेगा। इसके साथ ही घना कोहरा भी रहेगा, जिससे दिल्ली वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग की स्थिति को देखते हुए दिल्ली वासियों को मौसम की मार से खुद का बचाव करने की सलाह दी है। हालांकि इस बीच दिल्ली की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली वालों को शीत लहर और कोहरे से राहत मिलेगी, लेकिन बुधवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना रहेगी। वहीं बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना रहेगी। इन दोनों दिनों में भी मौसम का येलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि इस बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के आसार रहेंगे और शनिवार को तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान
सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। शीत लहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। दोपहर में आसमान साफ रह सकता है।
अधिकतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 09 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त-- सांय- 06:03 मिनट पर।
सूर्योदय--प्रात:- 07:07 मिनट पर।