फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold day wreaks havoc in Delhi throughout the day yellow alert issued for two days

ये तापमान कब बढ़ेगा: दिल्ली में पूरे दिन कोल्ड डे का कहर, दो दिन का यलो अलर्ट जारी; नौ जनवरी को बरसेंगे बदरा

Fri, 05 Jan 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 09:58 PM IST
सार

Delhi Weather Update Today : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। नौ जनवरी को दिन के समय हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Cold day wreaks havoc in Delhi throughout the day yellow alert issued for two days
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर सूरज नहीं निकला। पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण सर्दी महसूस हुई। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। पूरे दिन कोल्ड डे स्थिति बनी रही। हालांकि हवाओं की दिशाएं बदलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाई, जिस कारण दिन के समय ठिठुरन महसूस हुई। कई जगहों पर पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पश्चिम व उत्तर पूर्व दिशाओं से ठंडी हवाएं चली। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में गलन महसूस हुई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। शुक्रवार को दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रह सकता है। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। नौ जनवरी को दिन के समय हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का आसार बन रहे हैं। 10 जनवरी को भी बूंदा बादी के आसार बन रहे हैं। बारिश से मौसम साफ होगा। इससे तापमान में बढ़त होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed