फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold and fog were lapped Cyber City

ठंड और कोहरे के आगोश में रही साइबर सिटी

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cold and fog were lapped Cyber City
कोहरा - फोटो : ANI

दिसंबर शुरू होते ही ठंड और कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला पूरा सप्ताह ठंड और कोहरे की आगोश में रहेगा।  कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


जबकि शहरी क्षेत्र में यह अधिकतम 50 मीटर रहा।  बृहस्पतिवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।  सुबह पूरा शहर कोहरे और ठंड की चपेट में था। हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से पूरा दिन कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


दोपहर तक शहर में 200 मीटर से कम दृश्यता रही। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य था। मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ अैर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ भी बदला है। जिससे उत्तरी दिशा से चलने वाली हवाएं अब उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही हैं। जो अपने साथ कड़ाके की ठंड लेकर आएंगी। तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे। हवा की स्थिरता की वजह से घना कोहरा छाया रहा। ठंड और हवा की रफ्तार कम होने से स्मॉग के कण भी मौजूद रहे।

कोहरे में रेंगता रहा ट्रैफिक
कोहरे का असर सड़कों पर भी दिखा। सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता रहा। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी दिखी और लोग हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। घने कोहरे की वजह से सड़क पार करते भी लोगों को बहुत दिक्कत हो रही थी।


आगे चल रही गाड़ी भी नहीं दिख रही थी। कोहरे की वजह से कई जगहों पर गाड़ियां आपस में भिड़ र्गइं। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट रहीं। जोधपुर दिल्ली सराय रोहिला करीब डेढ़ घंटे, शताब्दी एक मिनट, कालिंदी पैसेंजर एक घंटा समेत अन्य लोकल व एक्सप्रेस डेढ़ से दो घंटे तक लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed