फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Code of conduct is not being followed

खुलेआम उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां

Sat, 08 Mar 2014 11:20 AM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct is not being followed

सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन


वैसे तो निर्माण कार्य की जगह पर किसी अन्य व्यक्ति का विज्ञापन संबंधी कोई बोर्ड लगा होता तो उसे हुडा के अधिकारी उखाड़कर फिंकवा देते।

लेकिन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाला विज्ञापन यहां लगा हुआ है। किसी अधिकारी ने इसे हटवाने की जहमत अब तक नहीं उठाई है।

चिराग तले अंधेरा

Code of conduct is not being followed

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं। जिला उपायुक्त भी यहीं बैठते हैं।

उन्हीं पर चुनाव आचार संहिता के पालन की जिम्मेदारी है। इस परिसर में ही केंद्र व राज्य सरकार के ढेरों विज्ञापन लगे हैं।

आचार संहिता लागू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन इन्हें हटाने की जहमत अब तक नहीं उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीके में स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार

Code of conduct is not being followed

आचार संहिता लागू होते ही सभी विभागों के मुखियाओं का दायित्व है कि वे प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक लुभावन योजनाओं के प्रचार करते होर्डिंग, बैनर को खुद हटवा दें या लोक संपर्क अधिकारी से इसके लिए संपर्क करें।

इसके बावजूद बादशाह खान (बीके) सामान्य अस्पताल में जगह-जगह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के विज्ञापनों को नहीं हटाया गया है।

विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान में छाए हैं हुड्डा

Code of conduct is not being followed

पूरे प्रदेश में 23 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया।

इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में जगह-जगह इसके पोस्टर चस्पां कराए गए।

इनमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की फोटो छपी है।

आचार संहिता लागू होने के बाद न तो जिला प्रशासन की ओर से इन पोस्टरों को हटवाने की व्यवस्था की गई और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed