फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cockroach found in patient pulse in AIIMS hospital administration swung into action after photo went viral

दाल में कॉकरोच का 'तड़का': एम्स में सर्जरी के बाद बच्चे को दिया गया था खाना, पहले भी खाने में मिले थे कीड़े

Tue, 15 Nov 2022 12:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 12:17 AM IST
सार

पेट की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे करीब चार साल के बच्चे की सर्जरी हुई थी। पूरे रात उपवास पर रहने के बाद रविवार को उसे खाने के लिए दाल दी गई, जिसमें कॉकरोच निकला।

विज्ञापन
Cockroach found in patient pulse in AIIMS hospital administration swung into action after photo went viral
दाल में निकला कॉकरोच - फोटो : twitter

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के बाल रोग विभाग में सर्जरी के बाद चार साल के एक बच्चे को खाने के लिए दी गई दाल में कॉकरोच निकला। मामला प्रकाश में आने के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने खाने को बदल दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर खाने की फोटो वायरल हो गई। 

विज्ञापन

दरअसल पेट की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे करीब चार साल के बच्चे की सर्जरी हुई थी। पूरे रात उपवास पर रहने के बाद रविवार को उसे खाने के लिए दाल दी गई, जिसमें कॉकरोच निकला। शाहिल जैदी ने इस घटना की फोटो को ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एम्स में पेट की सर्जरी के बाद बच्चे को खाने के लिए जो दाल दी गई उसमें कॉकरोच निकला। यह काफी गंभीर मामला है। वहीं इस घटना के संबंध में अन्य मरीजों ने भी कहा कि एम्स में कई बार खाना अच्छा नहीं दिया जाता है। घटना के बाद एम्स प्रशासन ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के खाने में मिले थे कीड़े
एम्स हॉस्टल में रह रहे डॉक्टरों के खाने में पहले कीड़े निकल चुके हैं। इस संबंध में उक्त मेस की फोटो व वीडियो भी वायरल हुई थी। उस समय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त मेस को बंद कर दिया था। साथ ही कर्मचारियों को भी हटाया गया था। डॉक्टरों की माने तो मरीजों को दिए जाने वाले खाने को लेकर काफी सावधानी रखनी चाहिए। खराब खाने से मरीज को इन्फेक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

11 माह तीन बार हुई सर्जरी
प्राइवेट वार्ड में भर्ती नोएडा निवासी चार साल के बच्चे की 11 माह में तीन बार सर्जरी हो चुकी है। बच्चे की मां अंजुम ने कहा कि बेटे को आंत की दुर्लभ बीमारी है। एनिमा के बगैर बच्चा शौच नहीं कर पाता है। मां ने बताया कि सर्जरी की वजह से दो दिन पहले से ही उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा था। सर्जरी के आठ दिन बाद तक वह खाली पेट रहा। रविवार को सर्जरी का नौवां दिन था। डाक्टर ने खाने में दाल या दलिया देने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed