फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cobra seen in Mayapuri bus depot, employee in awe

दिल्ली में कोबरा का आतंक, बस डिपो और मेट्रो स्टेशन पर निकलने से मचा हड़कंप

Tue, 03 Sep 2019 09:23 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Cobra seen in Mayapuri bus depot, employee in awe
बस डिपो में निकला कोबरा - फोटो : अमर उजाला
डीटीसी के मायापुरी बस डिपो में मंगलवार को कर्मचारियों के विश्राम कक्ष की सफाई के दौरान करीब 4 फुट का कोबरा दिखा। इससे कर्मचारी बुरी तरह खौफ में आ गए। इसके बाद सांप को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। काफी देर के बाद सांप बाहर निकला और झाड़ियों में घुस गया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो के द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में कोबरा दिखने के बाद वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद पहुंची टीम ने कोबरा को मौके से सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


बस डिपो
डिपो के विश्राम कक्ष में चालकों और कंडक्टरों के लिए 6-7 पलंग एक साथ बिछे थे। एक ओर कपड़े रखने वाला ट्रंक है। सुबह करीब 9 बजे सफाईकर्मी ने ट्रंक के नीचे झाडू डाली तो सांप की फुफकार सुनाई दी। ट्रंक के नीचे से काला कोबरा बाहर आ गया। यह देख कर्मचारी पलंगों पर चढ़ गए। कुछ देर बाद सांप दरवाजे के पीछे छिप गया। 
विज्ञापन


करीब 10 मिनट बाद हिम्मत कर कर्मचारियों ने डंडे की मदद से सांप को कक्ष से बाहर निकाला। कोबरा भागकर डिपो में खड़ी झाड़ियों में घुस गया। डीटीसी कर्मचारियों का कहना है कि कोबरा का बिल डिपो के अंदर ही है। पहले भी कई लोगों ने उसे बाहर घूमते देखा है। इस घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। कर्मचारियों की मांग है कि डिपो में सफाई कराई जाए, ताकि खतरनाक जीव डिपो में बसेरा न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में निकला कोबरा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डीएमआरसी का एक मेंटिनेंस कर्मी ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में किसी काम से गया था। उसने वहां कबाड़ में सांप की फुफकार सुनी। उसे वहां करीब 4 फुट लंबा कोबरा दिखा।

मेट्रो कर्मी बेसमेंट से भागकर बाहर निकला और सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

इसके बाद, सांप को एक सुरक्षित बॉक्स में लेकर ऑब्जरवेशन में रखा गया। इधर, सांप मिलने की खबर से स्टेशन के कर्मचारी घबरा गए। प्राथमिक जांच के बाद कहा गया है कि सांप बारिश की वजह से छुपने के लिए बेसमेंट तक पहुंच गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed