फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coaching institutes violating rules in Delhi will be sealed

तीन मौतों से जागी MCD: अब नियमों को ताक पर रखने वाले कोचिंग संचालकों की खैर नहीं, तहखाने की संस्थाएं होंगी सील

Mon, 29 Jul 2024 06:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:02 AM IST
सार

मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में गलत तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इस बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति थी। उनका मानना है कि कुछ अन्य कोचिंग सेंटरों में भी इस तरह का उल्लंघन हो रहा है।

विज्ञापन
Coaching institutes violating rules in Delhi will be sealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वह बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों की पहचान कर ली है। जल्द ही संस्थानों को सील किया जाएगा। इसके अलावा निगम राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

विज्ञापन


मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में गलत तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इस बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति थी। उनका मानना है कि कुछ अन्य कोचिंग सेंटरों में भी इस तरह का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले में एक हाई लेवल कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा आयुक्त को निर्देश दिए कि बेसमेंट में संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कोचिंग के बेसमेंट में हुए हादसे के लिए एमसीडी के अधिकारियों के दोषी होने के बारे में भी मालूम करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सोया रहा एमसीडी...अब 13 सेंटर सील
राव कोचिंग सेंटर में हादसे के बाद एमसीडी जागा और रविवार को ऐसे कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की, जहां नियमों का उल्लंघन हो रहा था। नगर निगम ने ऐसे 13 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है।

राव आईएएस कोचिंग सेंटर का मालिक और संचालक गिरफ्तार
बेसमेंट में पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सर्किल के मालिक अभिषेक गुप्ता व संचालक देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंडल आयुक्त को हादसे की जांच कर मंगलवार तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। घटना से आक्रोशित छात्रों ने रविवार को कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों व चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस बीच, मृतकों की पहचान यूपी के अंबेडकरनगर की श्रेया यादव (22), तेलंगाना की तान्या सोनी (21) व केरल के नेविन डालविन (28) के रूप में हुई है। श्रेया और तान्या कोचिंग में पढ़ती थीं। जेएनयू से पीएचडी कर रहा नेविन पढ़ने के लिए लाइब्रेरी आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed