{"_id":"6a3826bcb359c0904101e345","slug":"coaching-center-and-shop-targeted-by-thieves-in-a-single-night-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125215-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक ही रात में कोचिंग सेंटर और दुकान बने चोरों का निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक ही रात में कोचिंग सेंटर और दुकान बने चोरों का निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कोचिंग सेंटर और उससे सटी दुकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर दो इन्वर्टर और दो बड़ी बैटरियां चुरा लीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीकरी ब्राह्मण निवासी इंद्रजीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुशलीपुर चौक के पास दर्शन कुमार के मकान की पहली मंजिल पर कंप्यूटर प्रशिक्षण का कोचिंग सेंटर संचालित कर रखा है। 19 जून की रात वह रोजाना की तरह सेंटर बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह सेंटर पहुंचे तो सीढ़ियों के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर सेंटर में रखा इन्वर्टर और बैटरी गायब मिले।
पीड़ित के अनुसार चोरों ने साथ लगती दुकान को भी निशाना बनाया। यह दुकान मकान मालिक के बड़े भाई संजय कुमार की है। चोर दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी एक इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।