फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   co-director of peepli live rape in effect of acohol

पीपली लाइव के सह-निर्देशक ने नशे में किया रेप

Fri, 09 Oct 2015 08:36 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
co-director of peepli live rape in effect of acohol

अमेरिकी शोधकर्ता से दुष्कर्म के आरोपी पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूकी के घर पहुंची तो वह शराब के नशे में था और इसके बाद उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


यह बयान बृहस्पतिवार को पीड़िता की अमेरिकी मित्र ने स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिया। वह फारूकी को वर्ष 2012 से जानती थी और रिसर्च के सिलसिले में उससे मिली थी। वह अमेरिका में पीएचडी की छात्रा है।
विज्ञापन


साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन की कोर्ट में अमेरिकी नागरिक और पीड़िता की मित्र जैकलिन ने अभियोजन के गवाह के तौर पर बयान दिया।

उसने अपने बयान में कहा कि पीड़िता उसकी बेहद करीबी दोस्त है। इस घटना से वह बेहद परेशान थी और घटना के कुछ दिनों के बाद ही वह वापस अमेरिका चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक के घर में हुआ था रेप

co-director of peepli live rape in effect of acohol

पीड़िता की मित्र ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता करीब दो महीने बाद अमेरिका से वापस आई थी और उसने फारूकी के खिलाफ केस दर्ज कराने की इच्छा जाहिर की थी। वह 19 जून को थाने में शिकायत देने और उसका मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल साथ गई थी।

बचाव पक्ष से जिरह में जैकलिन ने पुलिस के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि वह 5 अप्रैल को पीड़िता से मिली थी और उससे सारी आपबीती सुनी थी। पीड़िता ने उसे बताया था कि फारूकी ने एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर पर बुलाया था।

अदालत ने बृहस्पतिवार को फारूकी के दोस्त आशीष का बयान भी दर्ज किया। उसने अपने बयान में कहा कि वह रात करीब 8:30 बजे फारूकी के घर पहुंचा और पीड़िता उसके कुछ समय बाद वहां पहुंची थी। पेश मामले में पीड़िता का आरोप है कि फारूकी ने 28 मार्च 2015 को सुखदेव विहार स्थित घर पर दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed